फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रभातफेरी में भजनों पर झूमे श्रद्धालु, खेली फूलों की होली

Mon, 16 Nov 2026 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में कृष्णानगर से निकलने वाली प्रभात फेरी में ​थिरकते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहजहांपुर। कार्तिक माह के उपलक्ष में कृष्णानगर स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में रविवार को प्रभातफेरी में माहौल भक्तिमय हो गया। इस बीच भजनों की रसधारा पर श्रद्धालु थिरक उठे। उन्होंने फूलों की होली खेली।
रविवार को प्रेम खंडूजा और दिनेश खुराना ने अपने परिजनों व रिश्तेदारों के साथ प्रभातफेरी की मेजबानी की। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने गणेश वंदना से की। इसके बाद रविंद्र मिश्रा एडवोकेट, गौरव कुमार, शिवांश गुप्ता, मनमोहन अरोड़ा, गौरव अरोड़ा, देवेंद्र खुराना, अंकित सचदेव, आरती तनेजा और नवीन सचदेव ने श्रीराधा-कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर कमेटी की ओर से खंडूजा परिवार को अरुण दीक्षित एडवोकेट और डॉ. अनुज गोयल व खुराना परिवार को संदीप अरोड़ा और जगदीश गोगिया और गुप्ता परिवार को नीलेश सक्सेना, मनोज शर्मा और रोहिताश सचदेवा ने उपहार भेंट किए। मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सोमवार को मंदिर कमेटी के महामंत्री कमलेश सचदेवा की ओर से प्रभातफेरी का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में अमित गुप्ता, कोमल गुप्ता, शिल्पी खंडूजा, गौरव खंडूजा, राजरानी खंडूजा, कनिका बजाज, दिनेश मनूजा, मुदित तनेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें