फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना भेदभाव के कराया जाएगा विकास : खन्ना

Mon, 10 Apr 2017 12:18 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अ‌भिनंदन - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
 सूबे के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि बिना भेदभाव के विकासकार्य कराए जाएंगे। इस दौरान 
विज्ञापन

पुवायां और खुटार में कई स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया गया। 
राजीव चौक पर नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता, विपिन अग्रवाल ने स्वागत किया। आर्य समाज स्कूल में जनसंघ के समय से पार्टी से जुड़े रामनरायन मेहरोत्रा, कृष्णकुमार, ओमप्रकाश, विजय कुमार, राजेश मिश्रा, सियाराम मिश्रा, संतोष त्रिवेदी, विद्याराम आदि को मंत्री ने शाल ओड़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में भाजपा को जो सम्मान मिला है, उसे भुलाया नहीं जा सकता है। पुवायां के विधायक चेतराम जनता के स्नेह का ध्यान रखें और उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री डॉ. देशराज रमानी और नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता के आवास पर पहुंचे। राजवीर सिंह ने कैबिनेट मंत्री को तलवार और सरोपा भेंट किया। 
उधर,खुटार के गांव सिल्हुआ में रजनीश दीक्षित के आवास पर,अनूप गुप्ता के प्रतिष्ठान पर स्वागत के बाद देवनरायन मिश्रा के आवास पर उनका लड्डुओं से तौल कर स्वागत किया गया। करतार पैलेस में तमाम कार्यकर्ताओं ने संसदीय कार्य मंत्री का भव्य स्वागत कर चांदी के मुकुट सहित तमाम स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस मौके  पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा, विधायक चेतराम जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव, वीरेंद्र पाल सिंह यादव, डॉ. सुधीर गुप्ता, श्यामनरायन मिश्रा आदि का भी स्वागत कर स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इस मौके पर आदित्यप्रकाश त्रिवेदी, शैलेंद्र त्रिवेदी, पियुष मिश्रा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन

00
दूसरे दलों के लोगों की रही भीड़
पुवायां/खुटार। संसदीय कार्यमंत्री का स्वागत करने में पार्टी कार्यकर्ता जोशोखरोश से जुटे तो दूसरे दलों के लोग भी मंत्री का स्वागत करने के बहाने पार्टी में घुसने की कवायद करते देखे गए। पुवायां में दूसरी पार्टी के लोगों का सुरेश खन्ना का स्वागत करना चर्च का विषय रहा। वहीं खुटार में दूसरे दलों के लोग कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते मंच तक नहीं पहुंच सके। इसके बाद उन्होंने संसदीय मंत्री का रास्ते में रोककर स्वागत करने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। 
विज्ञापन


किसान मित्रों की सेवाएं बहाल कराने की गुहार
शाहजहांपुर। किसान मित्र एसोसिएशन का शिष्टमंडल रविवार को गृह जनपद के दौरे पर आए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से मिला और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर किसान मित्रों की सेवाएं बहाल कराने की गुहार की। ज्ञापन देने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्रा, अवनीश सक्सेना, राजाराम, विश्वमोहन तिवारी, सुशील कुमार, सच्चिदानंद तिवारी, महेंद्र कुमार, बाबूराम वर्मा, गंगादीन, अरविंद पांडेय, राजेश्वर प्रसाद, छोटे लाल, सुरेंद्र सिंह राजपूत, रुकुम केश, रफ्फन खां, ब्रजेश सिंह, याकूब खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें