फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन से 44 नए गेहूं क्रय केंद्रों को मंजूरी

Mon, 10 Apr 2017 12:15 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रबी विपणन वर्ष 2017-18 में मूल्य समर्थन योजना के तहत जिले में गेहूं की सरकारी खरीद के लिए प्रशासन ने विभिन्न एजेंसियों के जिन 44 नए क्रय केंद्रों का प्रस्ताव शासन को भेजा था, उन्हें खोले जाने की स्वीकृति मिल गई है। इस तरह जिले में गेहूं क्रय केंद्रों की संख्या 70 से बढ़कर 114 हो गई है। डीएम कर्ण सिंह चौहान ने कैंप कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ गेहूं खरीद की समीक्षा करते हुए क्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

समीक्षा से पता चला कि शुरुआती नौ दिन में 70 केंद्रों पर विभिन्न एजेंसियों की ओर से 3218.30 मीट्रिक टन गेहूं 1625 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य की दर से खरीदा जा चुका है। डीएम ने कहा कि सभी केंद्रों पर तौल कांटे सही होने चाहिए। क्रय एजेंसियों के प्रभारी यह भी सुनिश्चित करें कि उन्हें स्वीकृत किए गए केंद्र खुल गए हैं। उन्होंने नए केंद्रों पर बारदाना की गाठें, धनराशि, कांटा आदि व्यवस्थाएं तत्काल कराने के निर्देश दिए। 
डीएम ने क्रय एजेंसियों के प्रभारियों को केंद्रों पर मौजूद कर्मचारियों के साथ वाट्सएप पर फोटो भेजने के निर्देश देते हुए कहा कि धनाभाव की दशा में क्रय एजेंसी प्रभारी उनकी ओर से विभागाध्यक्ष को पत्र जारी कराएं। एजेंसी प्रभारियों ने बताया कि अब तक 402 किसानों से गेहूं खरीदकर उन्हें 522.97 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। डीएम ने खरीदे गए गेहूं का प्रतिदिन उठान कराने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम जितेंद्र कुमार शर्मा व सर्वेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे, सभी एसडीएम, केंद्र प्रभारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें