फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धरना देने के बावजूद दर्ज नहीं की रिपोर्ट

विज्ञापन
निगोही ​स्थित ब्लॉक प्रांगण में धरने पर बैठे भारतीय किसान मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
निगोही। महिला से छेड़खानी के मामले में रिपोर्ट न दर्ज करने के विरोध में भारतीय किसान मजदूर यूनियन का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

मंगलवार रात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसका पति शादी में गया हुआ था। दो युवक घर में घुस आए और उसको बुरी नीयत से पकड़कर खींचने लगे। महिला के शोर मचाने पर युवक उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
बुधवार सुबह पीड़ित महिला पति के साथ थाने पहुंची। आरोप लगाया कि प्रभारी निरीक्षक ने उसकी तहरीर लेकर टरका दिया। प्रकरण की जानकारी पर बुधवार को भारतीय किसान मजदूर यूनियन के जिला प्रभारी रमाकांत यादव और तहसील प्रभारी अनिल वर्मा पीड़ित महिला को लेकर दोबारा थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर किसान नेताओं ने ब्लॉक परिसर में धरना शुरू कर दिया। धरने पर प्रेमपाल यादव, रिंकू यादव, पुष्पेंद्र, सुधीर, अनिल आदि मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें