फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 75 करोड़ का बजट जारी होने के बाद भी सड़कें गड्ढामुक्त नहीं

विज्ञापन
मसूद, ककरा कलां।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शासन से 75 करोड़ रुपये का बजट जारी होने के बावजूद शहर की 108 सड़कें अब तक गड्ढामुक्त नहीं हो सकी हैं। मानसून आने में करीब 20 दिन का समय शेष है, लेकिन नगर निगम अब तक सभी प्रस्तावित सड़कों के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाया है। ऐसे में बरसात शुरू होने से पहले निर्माण कार्य पूरा होने पर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के प्रयासों से शहर की सड़कों के सुधार के लिए 75 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था। इसके तहत नगर निगम ने 108 सड़कों को निर्माण और मरम्मत के लिए चिह्नित किया। इनमें 67 सीसी और 41 डामर रोड शामिल हैं। बजट मिलने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
अधिकारियों के अनुसार, सड़कों के लिए संबंधित एजेंसी से अनुबंध किया जा चुका है, जबकि शेष सड़कों की टेंडर प्रक्रिया जारी है। हालांकि, बारिश का समय नजदीक आने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। समय रहते निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो बरसात के दौरान सड़कों की स्थिति और खराब हो सकती है, जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


सीवर और पाइप लाइन डालने के लिए सड़कें और गलियां खोदी
नगर निगम क्षेत्र में पहले सीवर लाइन डालने का काम चल रहा था। इसकी वजह से अधिकतर सड़कों पर खोदाई की गई। बाद में जल निगम की ओर से शहर की सड़कों और गलियों पर पाइप लाइन डालने का काम किया गया। उसे भी अब तक सही नहीं कराया गया। इसके चलते लोगों को दुश्वारियों से जूझना पड़ रहा है।

सड़कें नहीं बनीं तो भुगतेंगे आमजन
सड़कों का निर्माण नहीं होने से बारिश में स्थिति काफी खराब हो जाएगी। कई जगह पर सड़कों पर काफी गड्ढें हैं। गलियों में खोदाई के चलते मिट्टी पड़ी है। बारिश होने पर जलभराव के साथ ही दलदल जैसी स्थिति हो जाएगी।

लोगों की बात
जल निगम की एजेंसी ने कई माह पहले सड़कें खोदकर डाल दीं। उन सड़कों को सही नहीं किया गया। इसके चलते लोगों को काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ता है।
-मसूद, ककराकलां

पाइप लाइन डालने के लिए सड़कों को खोदा गया था। सड़कें अब तक नहीं बनाई गईं। हल्की से बारिश होने पर दलदल जैसी स्थिति हो जाती है। अधिकारी भी संज्ञान नहीं ले रहे हैं।
- इमरान, बाडूजई प्रथम।

सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। 75 सड़कों की टेंडर प्रक्रिया गतिमान है। शेष सड़कों का जल्द ही टेंडर कराएंगे। कोशिश रहेगी कि मानसून आने से पहले सड़कें गड्ढामुक्त कर ली जाएं।
विज्ञापन

- सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त

मसूद, ककरा कलां।

मसूद, ककरा कलां।

मसूद, ककरा कलां।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें