फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हादसे के बावजूद ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅलियों पर नहीं हुई कार्रवाई

विज्ञापन
निगोही में संचालित ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली। संवाद - फोटो : Self
विज्ञापन
निगोही। लिपुलेख-भिंड हाईवे पर गत बुधवार को सीमेंट से ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राॅली से हुई स्कूली बस की टक्कर से उसमें सवार बच्चों समेत 21 लोगों के घायल हो जाने पर भी संबंधित अधिकारी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅलियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इस कारण हाईवे पर थाने के सामने से क्षमता से अधिक सामान लेकर वाहन धड़ल्ले से निकल रहे हैं।
विज्ञापन

हादसे के बाद अधिकारियों ने ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की बात कही, लेकिन धरातल पर कुछ नजर नहीं आया। शनिवार को सिंधौली से लकड़ी लेकर आईं ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राॅली रोजमर्रा की तरह निकलीं। गत वर्ष एक ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राॅली वैदापुर के पास पलट चुकी है। उत्तराखंड से आने वाला मुख्य मार्ग होने के कारण रेत-मौरंग और बजरी से भरे ओवरलोड ट्रक भी सुबह यहां से निकलते हैं, लेकिन उन्हें अनदेखा किया जा रहा है।
यात्री कर अधिकारी आरपी गौतम का कहना है कि तीन दिन पहले ही कई ओवरलोड ट्रकों से जुर्माना वसूला जा चुका है। ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅलियों का भी जल्द चालान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें