फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बीडीओ के आश्वासन के बावजूद ग्रामीणों ने जारी रखा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। गोशाला के निर्माण को लेकर खमरिया गांव में जिला पंचायत सदस्य रामकुमार राठौर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शनिवार को चौथे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रखा। हालांकि, ग्रामीणों से वार्ता के लिए खंड विकास अधिकारी रवि सिंह राणा पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मांग पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। इसके बावजूद ग्रामीण धरना-प्रदर्शन खत्म करने के लिए राजी नहीं हुए।
विज्ञापन

खमरिया के ग्रामीण वृहद गोशाला के निर्माण की मांग को लेकर गत बृहस्पतिवार से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को दोपहर बीडीओ अपने साथ उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश सिंह और स्थानीय पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. सहदेव कुमार को लेकर धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने धरना दे रहे ग्रामीणों से वार्ता की। जिला पंचायत सदस्य ने यह कहकर धरना समाप्त करने से मना कर दिया कि पहले गांवों में घूम रहे पशुओं को गोशाला भिजवाने की व्यवस्था कराई जाए। धरना प्रदर्शन में राजेश यादव, राधेश्याम शास्त्री, माधौ सिंह, राम लडै़ते, रामसनेही, जगन्नाथ आदि ग्रामीण शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें