फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सांवलिया सेठ के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारद्वाज काॅलोनी स्थित श्री बाबा भोलेनाथ मंदिर परिसर स्थित श्रीकृष्ण धाम सांवलिया सेठ की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धाभाव से मनाया गया। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य मिथिलेश कठेरिया, महापौर अर्चना वर्मा, विधायक हरि प्रकाश वर्मा, विधायक अरविंद सिंह, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णा राज, चंद्र शेखर खन्ना उर्फ धीरू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए। भजन गायक विशाल राज ने वाद्य यंत्रों पर भजनों को स्वर दिया। सुबह आठ बजे हवन-पूजन, छप्पन भोग आदि से शुरू हुआ कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य संयोजक कुलदीप दीपक के अलावा काॅलोनी सोसायटी के अध्यक्ष ध्रुव सक्सेना, सचिव आशीष जौहरी, श्यामजी गुप्ता, चंदन सक्सेना, पवन मिश्रा, विनोद सर्राफ, विनोद सक्सेना आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें