फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिलाओं को पसंद आ रही डिजाइनर चूड़ियां

विज्ञापन
बहादुरगंज ​स्थित एक दुकान पर रखीं चूड़ियां। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शादियों के सीजन में चूड़ी के कारोबार में उछाल आया है। महिलाएं व युवतियां पारंपरिक के बजाय डिजाइनदार चूड़ियों की खरीदारी कर रहीं हैं। नग वाली चूड़ियां सबसे ज्यादा पसंद की जा रहीं हैं।
विज्ञापन

शादी-विवाह के सीजन में सदर, जलालनगर, बहादुरगंज, चौक समेत कई जगह पर चूड़ी की दुकानों पर खूब भीड़ उमड़ रही हैं। दुकानदारों ने भी महिलाओं की पसंद के हिसाब से चूड़ियों की खेप मंगाई है। वर्तमान में महिलाएं पारंपरिक के बजाय डिजाइनदार चूड़ी ज्यादा मांग रहीं हैं। हल्के वजन, नए डिजाइन और आकर्षक शेड्स वाली चूड़ियां हर उम्र की महिलाओं को आकर्षित कर रहीं हैं।
चूड़ी वाली गली के व्यापारी अनिल कुमार बताते हें कि बाजारों में वेलवेट, मेटल और स्टोन वाली चूड़ियां सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। राजस्थानी चूड़े की मांग भी खूब है। वेलवेट और स्टोन वर्क वाली चूड़ियों का ज्यादा आकर्षण हैं। इनके कई तरह के डिजाइन भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल ने बताया कि सामान्य चूड़ी 150, 180 व दो सौ रुपये में 12 के सेट में उपलब्ध हैं। ब्राइडल चूड़ियों की कीमत एक से चार हजार रुपये तक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें