फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करती है भागवत गीता

विज्ञापन
शाहजहांपुर में दैवी सम्पद ब्रह्मचर्य महाविद्यालय में भागवत गीता का पूजन करते ​शिक्षक। स्रोत: कॉ
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दैवी सम्पद ब्रह्मचर्य महाविद्यालय में गीता जयंती पर श्रीमद्भागवत गीता का पाठ किया गया, साथ ही गीता उपदेशों के बारे में जानकारी दी गई। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. आदेश पांडेय ने गीता पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि गीता हमें जीवन जीने का एक व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करती है। आज का दिन हमें उस दिव्य ज्ञान की याद दिलाता है जो भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र के रणक्षेत्र में अर्जुन को प्रदान किया था। गीता न किसी धर्म विशेष की पुस्तक है और न किसी युग के लिए है। यह मानवता के जीवन का शाश्वत मार्गदर्शक है। गीता हमें कर्म, संतुलित जीवन, आत्मविश्वास, कर्तव्य निष्ठा, धैर्य और ईमानदारी का संदेश देती है। शिक्षिका रुचि मिश्रा, बेबी शर्मा आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें