फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन

विज्ञापन
पुवायां में रामकथा सुनाते रामसहाय त्रिपाठी। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। नगर के मोहल्ला परशुराम नगर स्थित आर्य समाज स्कूल में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में वृंदावन से आए कथाव्यास रामसहाय त्रिपाठी ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णनकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

कथाव्यास ने भगवान कृष्ण के गोवर्धन पहाड़ को अंगुली पर उठाने की कथा सुनाई। इस दौरान श्री राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य भी किया। आयोजन में कौशल किशोर त्रिपाठी, उमा त्रिपाठी, अरुण त्रिपाठी, वरुण त्रिपाठी, सोनू त्रिपाठी, शिवम गुप्ता, हरदेव मिश्रा, सोनू प्रधान, राजकिशोर का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें