शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे के सामने प्रदर्शन करते पदाधिकारी व साथ में खड़े एआरएम। स्रोत: स
- फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। डग्गामार वाहनों की वजह से परिवहन निगम का राजस्व घट रहा है। इसके विरोध में बुधवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने बस अड्डे के सामने प्रदर्शन किया। सभी ने प्रशासन से डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग की।
शाम करीब तीन बजे परिषद के पदाधिकारी बस अड्डे पर एकत्रित हुए। इस दौरान परिषद के अध्यक्ष राजेश पांडेय ने कहा कि डग्गामार वाहनों की वजह से रोडवेज बसों को पर्याप्त यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। इससे लोड फैक्टर नहीं निकल पा रहा। ऐसे में संविदाकर्मियों के मानदेय पर फर्क पड़ रहा है। वहीं निगम को लाखों रुपये के राजस्व की क्षति हो रही है। एआरटीओ और जिला प्रशासन से ऐसे वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की गई। मंत्री विनोद मिश्रा, डिपो प्रभारी मृदुल कुमार सिंह, विजय शुक्ला, नृपेश सिंह, सूर्यपाल व एआरएम अरुण कुमार मौजूद रहे।