फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने पर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Mon, 27 Feb 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीआईओएस को दिया पांच सूत्री ज्ञापन
विज्ञापन

 अनूसूचित जाति, जनजाति पिछड़ा, अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा ने शिक्षकों की समस्याओं को लेकर डीआईओएस कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। बाद में डीआईओएस को ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. अमर सिंह और महामंत्री राम सिंह के नेतृत्व में शिक्षक डीआईओएस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पांच सूत्री मांगों को लेकर वहां नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षक नेताओं ने जनवरी का वेतन सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुसार दिलाने की मांग की। साथ ही मई, 2016 से एनपीएस के अंतर्गत की गई वेतन कटौती तत्काल संबंधित शिक्षकों के बैंक खातों में भेजने, बकाया अर्जित अवकाश दिलाने, लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने, सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत यूनिफार्म का वितरण सुनिश्चित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद डीआईओएस रणवीर सिंह को ज्ञापन दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर रामप्रकाश कुरील, ज्वाला प्रसाद, दीपांकर सिंह, गोपाल कृष्ण, सुमनेश कुमार, बुधपाल सिंह, पंकज कुमार, छत्रपाल, गंगाराम प्रेमी, भीष्म प्रताप राजवंशी, शिव कुमार, प्रभु दयाल, विशाल चंद्र, मोहन स्वरूप गंगवार, अतुल गंगवार आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें