जलालाबाद। शादी से पहले दहेज में पांच लाख रुपये मांगने और रकम न देने पर शादी से इन्कार करने के साथ युवती की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला गोपालनगर निवासी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि उसकी बहन दीक्षा का रिश्ता हरदोई निवासी निखिल गुप्ता से तय हुआ था। 10 जुलाई को सगाई में 5.51 लाख रुपये नकद और तीन लाख रुपये से अधिक खर्च किए थे। आरोप है कि लड़का पक्ष पहले ही फार्च्यूनर गाड़ी के नाम पर पांच लाख रुपये ले चुका था। अब पांच लाख रुपये और मांग रहा था। शादी नौ दिसंबर को होनी तय थी। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद