फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-पाठ शुरू कराए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक मंडी में बंद प्राचीन श्री ठाकुरद्वारा शिव मंदिर में पूजा-पाठ शुरू कराने के लिए विचार नाथ भरथरी बैराग पंथ अखाड़ा ने डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया शिव मंदिर करीब 150 वर्ष पुराना है। मंदिर में शिवलिंग स्थापित है। मंदिर से श्रीराम परिवार की अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो चुकी है। मूर्ति चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मंदिर में करीब 40 वर्षों से पूजा-अर्चना नहीं हो रही है। मंदिर के मुख्य गेट को ईंटों से बंद कर दिया गया है।
मांग की गई कि मंदिर की साफ-सफाई कराकर फिर से पूजा-अर्चना शुरू कराई जाए। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सुरजनाथ, रामचेतन त्यागी, रामगनी, बाबा सुरेश दास, राजिंदर गिरी, बाबा सुरेंद्र नाथ, राधेश्याम दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें