शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष सौमित्र गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी को मांगपत्र सौंपा। इसमें बहादुरगंज के गोलगंज स्थित जर्जर पुरुष शौचालय का पुनर्निर्माण कराने, बाजारों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और खराब लाइटें ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन
व्यापारियों ने दिवाली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के साथ ही झंडाकलां में छुट्टा पशुओं से हुई दुर्घटना का मामला उठाते हुए पशुओं को पकड़ने की व्यवस्था कराने की मांग की। इस दौरान मो. सलाउद्दीन अख्तर, आबिद हसन खान, गोपाल सक्सेना, राजीव गुप्ता, पवन गुप्ता समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे। संवाद