फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नए पेंशन अधिनियम को वापस लेने की उठाई मांग

विज्ञापन
कलक्ट्र्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति के पदा​धिकारी। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
शाहजहांपुर। संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति के सदस्यों ने बुधवार को जीआईसी खेल मैदान पर सभा की। इसमें संयोजक अतुल कुमार गुप्ता ने नई पेंशन अधिनियम को वापस लेने की मांग उठाई। इसके बाद सभी कर्मचारी जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे। कर्मचारियों ने पेंशन अधिनियम को वापस लेने के लिए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार को दिया।
विज्ञापन

इसमें बताया कि केंद्र सरकार ने पेंशनर्स का वर्गीकरण करने का अधिनियम को लागू कर दिया है। इस अधिनियम में सेवानिवृत्ति की तिथि से पात्रता का निर्धारण किया गया है। कार्यकाल से पूर्व सेवानिवृत कर्मचारी हुए इस वेतन आयोग का लाभ नहीं मिल पाएगा। इससे वर्तमान पेंशनर्स पर भी असर पड़ेगा। इसलिए इस अधिनियम को वापस लिया जाए। इस दौरान जनपद संयोजक अतुल कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, गंगाराम प्रेमी, हरशिचंद्र वर्मा, कप्तान पाल सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें