फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अनुसूचित जाति के युवक पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की रखी मांग

विज्ञापन
पुवायां के गांव खाड़ेपुर मड़ैया में ग्रामीणों से बात करते राजेश बाल्मीकि। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
पुवायां। गांव खांडेपुर मड़ैया निवासी जगदीश जाटव के ऊपर हुए जानलेवा हमले के मामले में पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वाल्मीकि सिद्धार्थ ने गांव पहुंचकर पीड़ित के परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद सीओ से वार्ता की और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

गांव के जगदीश कुमार 25 जून की शाम को खेत पर जा रहे थे। पुरानी रंजिश को लेकर गांव मोहनपुर निवासी उदयवीर सिंह ,भानू सिंह आदि ने जातिसूचक गाली-गलौज करते हुए जानलेवा हमला कर दिया था। जगदीश के पुत्र मंजीत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद उदयवीर और आर्यन को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
रविवार को पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कांग्रेस एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वाल्मीकि सिद्धार्थ ने अस्पताल पहुंचकर जगदीश का हालचाल लिया। इस दौरान सीओ प्रवीण मलिक भी गांव में जांच के लिए पहुंचे। वहां राजेश वाल्मीकि ने घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। सीओ ने बताया कि मामले में दो आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। जल्द ही जांच करके अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें