फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई, मजदूर संघ का प्रदर्शन

विज्ञापन
मांगों को लेकर जुलूस निकालते अ​खिल भारतीय मजदूर संघ के पदा​धिकारी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारतीय मजदूर संघ ने पुराने पेंशन बहाली व आठवें-पे कमीशन को जल्द लागू कराने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया।
विज्ञापन

दोपहर में लंच के समय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने निर्माणी गेट पर प्रदर्शन करने के बाद श्रम मंत्री को संबोधित ज्ञापन महाप्रबंधक को दिया। इसके बाद रैली निकालकर मांगों को उठाया। दिन में एक बजे कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया। इसमें पुरानी पेंशन बहाल करने, आठवां-पे कमीशन लागू करने, नए लेबर कानून में सुधार करने, निगमीकरण रद करने और बोनस की सीलिंग बढ़ाए जाने की मांग की।
प्रदर्शन में संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष बलवीर सिंह, महामंत्री अनुज सक्सेना, रामबाबू राणा, अनुराग दुबे, विमलेश, विवेक चौरसिया, विश्वनाथ वर्मा, अमर सक्सेना, कुंवरपाल, अरुण गुप्ता, ओपी रावल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें