फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लजीज पकवान और मिठाइयों ने बिगाड़ा पाचनतंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रक्षाबंधन पर मिठाइयों और तले-भुने पकवानों का अधिक सेवन कई लोगों पर भारी पड़ा। राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पेट दर्द, गैस, अपच, उल्टी और दस्त की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई। मधुमेह के कई मरीज भी शुगर लेवल बढ़ने की शिकायत लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के दिन राजकीय मेडिकल कॉलेज में 283 मरीज ओपीडी में पहुंचे थे। त्योहार के अगले दिन शनिवार को यह संख्या बढ़कर 1486 हो गई। मेडिसिन विभाग की करीब 200 की ओपीडी में 50 से अधिक मरीज पेट संबंधी समस्या से पीड़ित मिले।
प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि ज्यादा तेल, घी, मसाले और चीनी का सेवन करने से एसिडिटी, गैस, पेट में भारीपन और अपच की समस्या हो सकती है। परहेज के बावजूद मिठाई खाने वाले मधुमेह के कुछ मरीजों का शुगर लेवल भी बढ़ा मिला।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने लोगों को एक-दो दिन हल्का और सुपाच्य भोजन करने की सलाह दी है। खिचड़ी, दलिया, मूंग की दाल और उबली सब्जियों का सेवन लाभकारी बताया गया है। साथ ही खाना खाने के बाद हल्की सैर करने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि त्योहारों के दौरान खानपान में संयम जरूरी है। तबीयत बिगड़ने पर बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा न लें और डॉक्टर से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें