फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पाठ्यक्रमों और परीक्षा प्रणाली पर मंथन

विज्ञापन
स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में अंतरिम विद्या परिषद की बैठक में मौजूद कुलपति व अन्य प्रोफेस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की अंतरिम विद्या परिषद की बैठक कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कार्यक्रमों, स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों, पीएचडी अध्यादेश और परीक्षा प्रणाली समेत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

हाइब्रिड मोड में आयोजित बैठक में विद्या परिषद के 39 सदस्यों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से भाग लिया। बैठक में बीबीए, बीबीए (लॉजिस्टिक्स), बीकॉम (कंप्यूटर), बीकॉम (फाइनेंस) और बीकॉम (फाइनेंशियल सर्विसेज) के सेमेस्टर प्रणाली पर आधारित पाठ्यक्रमों को मंजूरी दी गई।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यक्रम भी अनुमोदित किए गए। बीकॉम और एमकॉम के पूर्व संचालित पाठ्यक्रमों को मामूली संशोधन के साथ स्वीकृति प्रदान की गई। अन्य पाठ्यक्रमों के संबंध में निर्णय लिया गया कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में पैतृक विश्वविद्यालय, रुहेलखंड विश्वविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रम यथावत लागू रहेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा प्रणाली के तहत सम सेमेस्टर की परीक्षाएं विवरणात्मक और विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होंगी। कुलसचिव वीके मौर्या के संचालन में हुई बैठक में डॉ. अनुराग अग्रवाल, प्रो. आलोक मिश्र, प्रो. मीना शर्मा, प्रो. देवेंद्र सिंह, प्रो. आदित्य सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें