फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अमन के अर्धशतक के दम पर फैंटम क्लब ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कैंट स्थित मैदान पर बृहस्पतिवार को खेले गए क्रिकेट मैच में फैंटम क्लब ने असद इलेवन को नौ रनों से हरा दिया। विजेता टीम के अमन सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी फैंटम क्लब की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 104 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज अमन सिंह ने एक छोर संभालकर रखा, जबकि दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। अमोघ गुप्ता ने 10 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। असद इलेवन की ओर से अंकित गौतम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में चार विकेट झटके। लाला और आफताब हुसैन ने दो-दो, जबकि मोहम्मद शहजाद ने एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी असद इलेवन की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज मोइन पठान सात रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद दो अन्य बल्लेबाज बिना खाता खोले लौट गए। लाला ने नाबाद 47 रन बनाकर टीम को संभालने का प्रयास किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके। असद इलेवन की टीम ने आठ विकेट खोकर 95 रन ही बना सकी। फैंटम क्लब की ओर से नमन और मुदित मिश्रा ने दो-दो विकेट लिए। अमोघ गुप्ता और अमन सिंह को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें