फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल किले पर हुए बवाल में खुटार के लोगों की संलिप्तता की जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में हुए बवाल में खुटार क्षेत्र के कुछ लोगों की भूमिका की पुलिस और खुफिया विभाग ने जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर को गोल गोल घुमा रहे एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। चर्चा है कि यह खुटार क्षेत्र का है।
विज्ञापन

किसान आंदोलन में पुवायां तहसील के तमाम लोग काफी सक्रिय रहे। पुवायां में दो किसान संगठनों के जिलाध्यक्ष भी रहते हैं। जिस कारण पुलिस- प्रशासन की इस तहसील पर खास निगाह रही। रामपुर कलां, केएमसी फार्म, बंडा, कजरा आदि क्षेत्रों से कई किसान गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे।
एक फेसबुक आईडी से बवाल के दौरान लालकिला के पास भीड़ के कुछ फोटो डाले गए हैं। इसके अलावा एक युवक के ट्रैक्टर को गोल गोल घुमाने का फोटो भी डाला गया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हुई कि दोनों लोग खुटार क्षेत्र के हैं। इस पर खुफिया एजेंसियां और पुलिस भी सक्रिय हो गई। एक युवक खुटार के गांव खजुरिया का बताया जाता है, उसने लालकिले से कई लोगों के साथ अपना फोटो खुद ही शेयर किया है। खुटार एसओ जयशंकर सिंह ने वायरल हो रहे वीडियो और फोटो के चेहरों को पहचानने पर सूचना देने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें