फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजन से विवाद में हुई थी मौत, घरवालों ने रेलवे क्रॉसिंग पर फेंका था शव

विज्ञापन
रोजा पुलिस की गिरफ्त में गैर इरादतन हत्या के आरोपी पिता,चाचा व भाई । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र में युवक सोमू उर्फ उदित पांडेय की मौत के राज से पुलिस ने पर्दा हटाया है। नशे में धुत सोमू का परिजन से ही विवाद हुआ था जिसमें सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई थी। घबराए पिता, भाई और चाचा ने उसके शव को रेलवे क्रॉसिंग के किनारे डाल दिया था।
विज्ञापन

20 जनवरी को थाना रोजा अन्तर्गत ग्राम हथौड़ा बुजुर्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर हथौड़ा गांव के रहने वाले सोमू उर्फ उदित पांडेय (22 वर्ष) पुत्र संजीव पांडेय का शव मिला था। पिता की ओर से रोजा थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या में केस दर्ज कराया गया था। एसपी एस आनंद ने बताया कि रोजा पुलिस ने गहनता से आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो वारदात की रात में उसके परिवार के लोगों की संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। पुलिस ने घरवालों से कड़ाई से पूछताछ की तो मौत का रहस्य खुल गया। सोमू के पिता संजीव, भाई सोनू और चाचा संजय ने बताया कि सोमू अक्सर घर में शराब पीने के बाद बवाल करता था। घटना की रात भी उसने शराब पीने के बाद हंगामा किया था। उन लोगों ने सोमू पर काबू पाने के लिए उसके हाथ-पैर बांधने की कोशिश की तो उसका सिर दीवार या किसी अन्य चीज से टकरा गया। इससे उसकी मौत हो गई। सोमू की सांस न चलती देखकर वे सब घबरा गए। उन्होंने सोमू को बाइक पर लादा और रेलवे क्रॉसिंग पर फेंक गए। सुबह सोमू की लाश मिली तो उन लोगों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा गैर इरादतन हत्या में दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें