फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कक्षा तीन के छात्रों का ज्ञान परखने पहुंचे डीएलएड प्रशिक्षु

विज्ञापन
सर्वे के दौरान प्राथमिक स्कूल में बच्चाें से जानकारी लेती डायट प्राचार्य सोनिया गुप्ता। स्रोत:  - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्कूली शिक्षा के प्रारंभिक चरणों को मजबूत किए जाने के उद्देश्य से जिले के 12 विद्यालयों के तीसरी कक्षा के छात्रों के पढ़ने व संख्यात्मक कौशल की दक्षता का आकलन किया गया। इन विद्यालयों के 126 विद्यार्थियों ने भाषा व गणित के प्रश्नों के जवाब दिए। जवाबों को टैबलेट पर भरा गया। जल्द ही जिले की रैकिंग को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2024 के परख सर्वेक्षण के क्रम में फाउंडेशन लर्निंग स्टडी (एफएसएल) सर्वे कराया गया। इसमें निजी, सरकारी व सीबीएसई सभी श्रेणी के विद्यालय शामिल किए गए। एनसीईआरटी से चिह्नित विद्यालयों में डायट के डीएलएड प्रशिक्षुओं ने छात्र-छात्राओं को प्रश्न पुस्तिका दी तथा उनसे प्रश्न का जवाब लेकर टैबलेट में फीड किया।
प्राचार्य सोनिया गुप्ता ने जैतीपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय एक, गढ़िया रंगीन, मदनापुर के प्राथमिक विद्यालय डिपिया में जाकर जायजा लिया। उन्होंने बताया कि परख एक राष्ट्रीय मूल्यांकन नियामक है। परख सर्वे का उद्देश्य विद्यार्थियों के सीखने में सुधार, गुणवत्ता में वृद्धि व पढ़ने की क्षमता को सुधारना है।
विज्ञापन

स्कूलों में मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए एक समान मानक की स्थापना भी इसका ध्येय है। डायट के जनपदीय कोऑर्डिनेटर डॉ. राकेश कुमार पटेल व जमाल अख्तर ने भी विद्यालयों का पर्यवेक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें