फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वार्षिकोत्सव में बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
पुवायां के कंपोजिट स्कूल पुवायां प्रथम में परीक्षाफल देते ​शिक्षक। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
पुवायां। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पुवायां प्रथम में वार्षिकोत्सव के दौरान परीक्षाफल वितरित किया गया। नगरपालिका की ईओ कल्पना शर्मा और बीईओ कृष्ण कुमार शुक्ला ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। बच्चों ने इको क्लब, बालिका शिक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले बच्चों को परीक्षाफल और पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

इसके बाद कॅरिअर गाइडेंस के विशेषज्ञों ने बच्चों को कानून, चिकित्सा, पत्रकारिता, शैक्षिक प्रशासन आदि के बारे में जानकारी दी। व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन मिश्रा ने व्यापार संबंधी जानकारी दी। शिक्षिका पारुल मौर्य ने पीएम श्री स्कूल और वहां मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। अनूप बरनवाल और गौरव त्रिपाठी ने भी विचार रखे। प्रधानाध्यापक रश्मि त्रिपाठी ने आभार जताया। संचालन राजीव गुप्ता ने किया। संवाद

बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव

खुदागंज। पीएम श्री विद्यालय नंबर एक में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर मन मोह लिया।
विज्ञापन


इससे पहले नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आम आदमी पार्टी के नेता सुखविंदर सिंह चौहान ने संबोधित किया। पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, प्रधानाध्यापक संतोष शर्मा ने स्कूल की उपलब्धियों बताई। दीपक राठौर, भारतेंदु सिंह चौहान, संतोष कुमार शर्मा, विन्ध्येश्वरी सागर, ज्योति सिंह, जयपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें