फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में दीप्ति सिंह प्रथम व संध्या मिश्रा द्वितीय रहीं

विज्ञापन
निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते एसएस कॉलेज के छात्र-छात्राएं - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज के डीएलएड विभाग में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता कराई गई। इसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साह से प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में दीप्ति सिंह ने प्रथम, संध्या मिश्रा द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। अनामिका चौधरी और अनुराग कुमार ने संयुक्त रूप से तृृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इससे पहले कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा पिछले कुछ सालों से एक बड़ा मुद्दा रहा है। हर साल वाहनों और यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की संख्या काफी चिंताजनक है। उन्होंने सभी से यातायात नियमों के पालन की अपील भी की।
डीएलएड प्रभारी डॉ. मनोज मिश्रा ने कहा कि पैदल चलने वालों को भी यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। इस मौके पर गौरव शर्मा, अमिता रस्तोगी, शिवानी भारद्वाज, नीरज गुप्ता, रचना रस्तोगी, प्रतिभा द्विवेदी, शैलेंद्र द्विवेदी, सर्वोत्तम शर्मा, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
शाहजहांपुर। सूचना और तकनीकी मंत्रालय की अधिकृत संस्था सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता बाइक रैली का आयोजन शुक्रवार को किया गया। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का शुभारंभ अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी जॉय शुक्ला, दबीर हुसैन, सीएससी जिला प्रबंधक चंद्रहास श्रीवास्तव द्वारा किया गया। रैली कलक्ट्रेट से अंटा चौराहे होते हुए जिला अस्पताल पहुंचकर समाप्त हुई। रोहित कुमार, मोहम्मद हसन, सौरभ गुप्ता, पंकज श्रीवास्तव, विदुरेश सिंह आदि ने हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें