बुधवार शाम को रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग की ओर से दीपदान किया गया
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग द्वारा पितृ विसर्जन अमावस्या पर हनुमत धाम पर दीपदान और फल वितरण किया गया। अध्यक्ष विम्मी सैनी ने बताया कि पितृ पक्ष में दीपदान बहुत पुनीत कार्य है। इसलिए विंग के सदस्यों द्वारा दीपदान किया गया।
संस्थापक डॉ. नमिता सिंह ने कहा कि कोरोना काल में तमाम लोगों ने अपनों को खो दिया था। उन लोगों को श्रद्घांजलि देने के लिए दीपदान किया गया है। इस अवसर पर मीनू गुप्ता, प्रियंका कपूर, रश्मि कपूर, रचना अवस्थी, रचना सिंह, सुधा गुप्ता, अर्चना भदौरिया, नीता सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद