फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर के दीपम सेठ बने उत्तराखंड के डीजीपी, परिचितों में खुशी का माहौल

Tue, 26 Nov 2024 04:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
डीजीपी दीपम सेठ।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तराखंड के नए डीजीपी के रूप में शाहजहांपुर निवासी दीपम सेठ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे शहर के उनके परिचितों में खुशी का माहौल है। वह मूलरूप से चौक के कूंचालाला के रहने वाले हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई यहीं हुई है।
विज्ञापन

दीपम सेठ का परिवार करीब दो दशक पूर्व बरेली में बस गया था। उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री सुरेंद्र सेठ ने बताया कि दीपक सेठ उनके चचेरे भाई डॉ. राधारमण सेठ के बेटे हैं। दीपक की शुरुआती शिक्षा सेंट पाल इंटर कॉलेज में हुई, फिर वह नैनीताल में शिक्षा प्राप्त करने के लिए चले गए थे। चचेरे भाई डॉ. राधारमण ने यहां पर स्थित मकान समेत सारी संपत्ति को बेच दिया था।
सुरेंद्र ने बताया कि भाभी पुष्पा दीपम को सिविल सर्विस की तैयारी के लिए प्रेरित करतीं थीं। उनका सात साल पहले निधन हो गया था। दीपम के छोटे भाई अनुपम सेठ व उनकी पत्नी बरेली के केशलता अस्पताल में चिकित्सक हैं। दीपम को बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने फोन कर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें