फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कुर्रियाकलां पीएचसी का प्रसव केंद्र होगा बड़ा

विज्ञापन
कांट की पीएचसी कुर्रिया कलां में मरीजों को देखते सीएमओ। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीडीओ के निरीक्षण में पीएचसी में संचालित प्रसव केंद्रों पर मिलीं अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को कुर्रिया कलां पीएचसी का सीएमओ ने निरीक्षण किया। प्रसव केंद्र कक्ष को बड़ा करने समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने ओपीडी में अधिक भीड़ देखकर खुद मरीज भी देखे। दोपहर में पहुंचे सीएमओ को पीएचसी में स्टाफ नर्स दिव्या कुशवाहा और निधि मिश्रा मरीजों को देखते हुए मिलीं।

भीड़ देख सीएमओ ने ओपीडी में 15 मरीजों को देखकर दवा लिखीं। इसके बाद प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। सीएचसी कांट के प्रभारी डॉ. गौरव मिश्रा ने बताया कि एक से 24 नवंबर तक 21 प्रसव कराए गए हैं। उन्होंने पीएचसी की साफ-सफाई, चहारदीवारी की पुताई और प्रसव कक्ष को बड़ा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


-

सीएचसी प्रभारी से नाराजगी जताई, सुधार के निर्देश

-रविवार को अवकाश होने के बावजूद सीएमओ ने सीएचसी खुटार का निरीक्षण किया। वहां एमबीबीएस डॉक्टर नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। बताया कि डॉक्टर पोस्टमाॅर्टम ड्यूटी करने गए हैं। वहां की सफाई व्यवस्था भी बेहतर नहीं मिली। इसके बाद गंगसरा पीएचसी का निरीक्षण किया। यहां पर प्रसव केंद्र के लिए पर्याप्त सामान उपलब्ध होने के बावजूद प्रसव नहीं होने पर नाराजगी जताई। सीएमओ ने बताया कि खुटार चिकित्सा प्रभारी को सख्त हिदायत देते हुए सुधार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


-

दिसंबर से शुरू होंगे प्रसव केंद्र

-स्टाफ के अभाव के कारण पीएचसी में प्रसव नहीं होने की समस्या सामने आई है। सीएमओ ने प्रत्येक नोडल अधिकारी को नोटिस देकर चेताया कि वह अपने क्षेत्र की पीएचसी की जांच कर प्रसव केंद्र को सक्रिय करें। वहीं, 12 एएनएम का प्रशिक्षण भी नवंबर महीने में पूरा हो जाएगा। उनके आने के बाद प्रसव केंद्रों पर नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें