फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बस स्टेशन नहीं लाने पर आठ बसों के चालक-परिचालकों के मानदेय से कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कटरा बस अड्डे पर बसें नहीं जा रही हैं। दिल्ली मार्ग पर संचालित रोडवेज बसों को चालक अड्डे के अंदर ले जाने के बजाय सीधे ले जाते हैं। एआरएम ने आठ बसों के चालक-परिचालकों के मानदेय से 100-100 रुपये की कटौती करते हुए चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

बस स्टेशन व्यवस्थापक राजेंद्र गंगवार और कर्मचारी ललित गुप्ता ने 19 जून को रिपोर्ट भेजकर बताया कि कई बसों के परिचालक कई बार निर्देश दिए जाने के बावजूद अपनी बसों को कटरा बस स्टेशन के पूछताछ पटल तक नहीं ला रहे हैं। साथ ही आवागमन पंजिका में बसों का अंकन और मुहर भी नहीं लगवा रहे हैं।
एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि रिपोर्ट में नामित आठ बसों के चालक-परिचालकों के देयकों से 100-100 रुपये की कटौती की गई है। उन्होंने निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक ट्रिप में बस को बस स्टेशन लाकर आवागमन पंजिका में अंकन और मुहर अवश्य कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा ऐसी लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें