फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मदरसा नूरुल हुदा में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बिजलीपुरा स्थित मदरसा नूरुल हुदा में प्राथमिक और जूनियर स्तर के विद्यार्थियों के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समसामयिक और शैक्षिक विषयों पर पक्ष एवं विपक्ष में विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कुरआन की तिलावत से हुआ। प्रधानाचार्य इक़बाल हुसैन ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वाद-विवाद प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, तार्किक सोच और नेतृत्व क्षमता बढ़ाती हैं। निर्णायक मंडल ने विषय-वस्तु, तर्कशक्ति, भाषा-शैली और प्रस्तुतीकरण के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें