जलालाबाद। याकूबपुर तिराहे के पास गिहार बस्ती निवासी 45 वर्षीय अच्छू गिहार की मंगलवार को सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आराेप लगाया है, लेकिन किसी से कोई रंजिश नही बताई है।
गिहार बस्ती के कई लोग अच्छू के फंदा लगाकर खुदकुशी करने की बात कह रहे हैं। मौके पर पहुंचे हल्का दारोगा संजीव कुमार ने मौके पर जांच कर शव को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि वह मौके पर पहुंचे तो शव घर में रखा मिला। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था और गर्दन आदि में रगड़ के निशान भी नहीं मिले, जबकि मृतक की पत्नी रीतू के अनुसार पति की हत्या की गई है और शव घर से कुछ दूरी पर मिला था।
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुरूप आगे की कार्रवाई होगी। उन्हाेंने बताया कि जांच से पता लगा कि मृतक नशे का आदी था। उसके परिवार में पत्नी समेत तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। संवाद