खुदागंज में मृतक अरुण सिंह का । फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खुदागंज। खेत पर पानी लगाने जा रहे युवक को सांप ने डस लिया। काफी देर तक परिजन उसे वैद्य-हकीमों के पास ले जाकर इलाज कराते रहे। बाद में अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव कुआंडांडा कोरिगांव निवासी अरुण सिंह (28) की उस समय मौत हो गई, जब वह अपने खेत पर गन्ने की फसल में पानी लगाने गया था। इस दौरान रास्ते में सांप ने अरुण के पैर में डस लिया। जैसे-तैसे युवक को घर लाया गया, जहां उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। अरुण को परिवार वालों ने कई वैद्यों व हकीमों को दिखाया। जहां से कोई फायदा न होने पर शाहजहांपुर ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरुण की मौत से पिता सुरेश सिंह समेत परिजन का रो-रोककर बुरा हाल है। मृतक के परिवार में पत्नी अनीता देवी और तीन बच्चे ज्ञानदीप 12, अनामिका 08 और संदीप पांच साल शामिल है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।