फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के तार की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। जमीन पर गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं हादसे से युवक के घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

निगोही थाना क्षेत्र के गांव चौड़ेहरा चौडेहरी के रहने वाले मोहम्मद इरशाद (30) फेरी लगाकर कास्मेटिक्स का सामान बेचता था। मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे फेरी लगाकर इरशाद घर आया और अपनी पत्नी जैनब से थोड़ी देर में आने की बात कहकर निकल गया। घर से थोड़ी ही दूर पर खड़ंजे पर टूटे पड़े तार की चपेट में आ गया। तार में करंट का प्रवाह हो रहा था। इरशाद वहीं छटपटाने लगा। इरशाद को तड़पता देखकर ग्रामीणों ने किसी तरह तार को अलग किया। इरशाद को गांव बिरसिंगपुर में निजी चिकित्सक के पास ले जा रहे थे रास्ते में उसकी मौत हो गई। भाई मोहम्मद जीशान की सूचना पर पहुंची निगोही थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इरशाद की मौत से पत्नी जैनब, तीन बच्चियों और एक बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें