फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने घरवालों की मदद से की थी युवती की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। करीब 16 महीने पहले जोधपुर नवादिया गांव के समीप सड़क पर लावारिस अवस्था में मिली लाश लखनऊ की रहने वाली सलोनी की थी। उसकी हत्या प्रेमी और उसके घरवालों ने की थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

तिलहर थाना क्षेत्र के गांव जोधपुर नवादिया के समीप सड़क पर 27 मई 2019 को एक युवती की लाश लावारिस हालत में मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। इस पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। करीब 16 महीने बाद मंगलवार को तिलहर पुलिस ने घटना का खुलासा किया।
कोतवाल जसवीर सिंह ने बताया कि युवती लखनऊ के काकोरी खेड़ा निवासी छोटेलाल की पुत्री सलोनी थी। थाना कांट के गांव ताहरपुर निवासी रावेंद्र से मोबाइल पर चैटिंग के दौरान युवती का प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। रावेंद्र दिल्ली के गुड़गांव में काम करता था। इसके बाद रावेंद्र अपने साथ सलोनी को घर कांट ले आया और बतौर पत्नी रखने लगा। मगर यहां आने के कुछ दिन बाद ही घर में विवाद होने लगा। सलोनी ने एक दिन रवेंद्र की मां के थप्पड़ मार दिया था। इस पर पूरा घर नाराज हो गया और सलोनी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्यारोपी रावेंद्र के भाई देवेंद्र समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि सलोनी की हत्या में रावेंद्र व देवेंद्र के अलावा परिवार के संतराम व देवनारायण भी शामिल रहे। सभी ने हत्या करने के बाद शव तिलहर के सुनसान क्षेत्र में फेंक दिया था। सलोनी को बीमार दर्शाने के लिए देवेंद्र ने ग्लूकोज वाली सीरिंज लगा दी। पुलिस ने देवेंद्र व संतराम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रावेंद्र व देवनारायण फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें