फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममेरी बहन की शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बेटा और बहन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। ममेरी बहन की शादी से घर लौट रहे युवक की रासते वाहन की टक्कर से मौत हो गई। जबकि उनका बेटा और बहन घायल हो गए।
विज्ञापन

खुटार के मोहल्ला सरोजनीनगर निवासी 28 वर्षीय रक्षपाल बृहस्पतिवार सुबह अपने पुत्र 14 वर्षीय रजनीश और बहन पूनम देवी के साथ बाइक पर बंडा के गांव बरीबरा अपने मामा हरीराम की पुत्री की शादी समारोह में गए थे। देर शाम तीनों वहां से बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। खुटार पुवायां मार्ग पर गांव चमराबोझी मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक में लग जाने से रक्षपाल गंभीर घायल हो गए। बाइक पर उनके साथ बैठे पुत्र रजनीश और बहन पूनम देवी घायल हो गए। सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को खुटार सीएचसी ले आए। यहां डॉक्टर ने रक्षपाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना घर पहुंची तो परिवरर में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने किसी कार्रवाई से इंकार कर दिया और शव को घर ले गए। रक्षपाल की मौत से मां सुशीला देवी, पिता द्वारिका प्रसाद, पत्नी मिट्टू देवी सहित परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। रक्षपाल के घर दो दिन पूर्व पुत्र का जन्म हुआ था। उनके तीन पुत्र और एक पुत्री है। पुत्र के जन्म से घर में खुशी का माहौल था, लेकिन अचानक रक्षपाल की मौत से खुशी का माहौल मातम में बदल गया है। पत्नी मिट्टू देवी का रो रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें