फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पति-पत्नी और पौत्र की मौत

Mon, 10 Apr 2017 12:11 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 मिर्जापुर से दो किलोमीटर आगे फर्रुखाबाद रोड पर रविवार दोपहर बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और मासूम पौत्र की मौत हो गई। मरने वाले बरेली के रहने वाले थे। उनके पास से मिली मोबाइल नंबर की पर्ची से शिनाख्त हुई।
विज्ञापन

बरेली के थाना सीबीगंज के बाकनपुर चंदुरासी निवासी हरनाम सिंह (55) अपनी पत्नी नत्थो देवी और पांच साल के पौत्र कुनाल उर्फ करन को लेकर फर्रुखाबाद जिले के डालीपुर गांव में दामाद प्रदीप के घर बालाजी जागरण में शामिल होने शनिवार को गए थे। रविवार को वह बाइक से लौट रहे थे। दोपहर लगभग 12 बजे मिर्जापुर से दो किलोमीटर पहले फर्रुखाबाद की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस के जरिए तीनों को जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक  हरप्रसाद के पास से मिली एक पर्ची में लिखे मोबाइल नंबर पर कॉल की गई तो वह उनके साले मोरपाल ने रिसीव की। वह बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के गांव मल्लपुर से जिला अस्पताल पहुंचे और बहन-बहनोई और उनके पोते की शिनाख्त की। मृृतक हरप्रसाद की छह बेटियां और दो बेटे हैं। इनमें से बेटा जयप्रकाश और बेटियों में मीना, छाया, उर्मिला की शादी हो चुकी है। संगीता, अनीता, रोशनी अभी अविवाहित हैं। कुनाल उर्फ करन जयप्रकाश का बेटा था।
 
इंसेट
हेलमेट लगाए होते तो बच सकती थी हरनाम की जान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चला रहे हरनाम सिंह हेलमेट लगाए होते तो उनकी जान बच सकती थी। डॉक्टरों के अनुसार सिर में गहरी चोट लगने से अधिक खून बह गया। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें