फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर कीर्तन यात्रा में चहुंओर बरसे श्रद्धा के पुष्प

Mon, 10 Apr 2017 12:08 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर कीऱ्र्तन - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
 सिखाें के महापर्व खालसा सरजना दिवस (वैशाखी) के अवसर पर नगर में भव्य नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। कीर्तन यात्रा का नगर में पुष्पवर्षा और श्रद्धालुओं को जलपान कराकर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पालकी में विराजमान श्री गुरुग्रंथ साहिब को प्रसाद अर्पित कर मत्था टेका और सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

नगर कीर्तन यात्रा का शुभारंभ परंपरागत ढंग से गर्रा फाटक स्थित पंजाब सर्विस स्टेशन और जसवीर पेट्रोल पंप से किया गया। बैंडबाजे के बीच निकली नगर कीर्तन यात्रा में रामपुर की गतका पार्टी में शामिल युवाओं और बच्चों ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाकर खूब वाहवाही लूटी। चारखंभा, सीता मठिया, चौक, मंडी मोड़, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार, गोविंदगंज आदि स्थानों पर स्टॉल लगाकर शरबत और चाय-नाश्ता वितरित किया गया। महिलाओं और पुरुषों ने श्री गुरुग्रंथ साहिब को प्रसाद और पुष्प अर्पित कर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। गुरु महाराज की सवारी के पीछे महिलाएं सबद-कीर्तन करते चल रही थीं। 
कीर्तन यात्रा में स्कूली बच्चों ने भी सहभागिता कर भांगड़ा किया। समापन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में हुआ। समापन पर सभी ने गुरुद्वारा में लंगर छका। कीर्तन यात्रा में युवाओं ने मोटरसाइकिल रैली निकाल कर पुष्पवर्षा की। आयोजन में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की प्रधान कमलेश कौर माटा, महासचिव हरभजन सिंह दुआ, जुझार सिंह मोगा, हरचरन सिंह, निरंकार सिंह, जवाहर सिंह, रवींद्र सिंह बग्गा, गुरमीत सिंह बग्गा, गुरवचन सिंह माटा, सतवीर सिंह, राजेंदर कौर, हरजीत कौर, राम सिंह गांधी, अवतार सिंह मोगा, राजेंद्र सिंह, राजू बग्गा आदि का योगदान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें