फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कर्ज को लेकर परेशान करने पर जहर खाने वाले बुजुर्ग की मौत

Sat, 14 Dec 2024 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। नवयुग इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को मोबाइल पकड़े जाने से नाराज छात्रों ने शिक्षक पर चाकू से जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो छात्रों पर कार्रवाई की है। शुक्रवार को मोतीपुर पुलिस ने जरही नहर पुल के पास से हमलवार दोनों छात्रों को चाकू समेत पकड़ लिया। कोर्ट में पेश कर दोनों को बाल सुधार गृह गोंडा भेज दिया गया।
विज्ञापन

मिहींपुरवा निवासी राजेंद्र वर्मा (54) निजी इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले गायघाट निवासी छात्र ने भरी कक्षा में शिक्षक की गर्दन पर जान लेने के इरादे से हमला किया। उनकी दिलेरी के चलते चाकू गर्दन पर नहीं लगा लेकिन सिर में कई जगह चाकू लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर विद्यालय में मौजूद अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा और आरोपी छात्रों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था।
शिक्षक ने बताया पूरी योजना में तीन छात्र शामिल थे। जान लेने के इरादे से गर्दन पर वार करते समय बचाव के चलते जान जाने से बच गई। गोपिया निवासी छात्र ने हमलावर छात्र को चाकू लाकर दिया था। नौ दिसंबर को कक्षा में मोबाइल पकड़े जाने से नाराज होकर हमला करने की जानकारी दी। पूरी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी छात्रों को पकड़कर सुधार गृह भेज दिया। सिटी एएसपी रामानंद कुशवाहा ने बताया घटना में शामिल दोनों छात्रों पर केस दर्ज कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने आयु परीक्षण की उठाई मांग
इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्या सुभाष चंद्र वर्मा ने बताया जानलेवा हमले की घटना नाबालिगों के अंजाम देना समझ से परे है। आयु परीक्षण कर उम्र का सही आकलन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें