फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा नदी के किनारे मिला युवक का शव, जेब में मिले पत्र में पत्नी और प्रेमी से जताया जान का खतरा

विज्ञापन
शिवकुमार - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अल्हागंज थाना क्षेत्र के बगिया सेकेंड निवासी बृजेश के 24 वर्षीय पुत्र शिव कुमार उर्फ शिवा राठौर का शव शनिवार को रामगंगा नदी के किनारे पानी में पड़ा मिला। वह बृहस्पतिवार शाम से घर से लापता था। नदी के किनारे ही उनके कपड़े भी बरामद हुए हैं। पैंट की जेब में एक पत्र मिला है, जिसमें पत्नी और उसके प्रेमी से खुद को जान का खतरा बताया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शाम को घर से निकले शिवकुमार देर रात तक नहीं लौटे तो परिजन ने उनकी तलाश शुरू की। शुक्रवार को भी कुछ अता-पता नहीं लगा। शनिवार सुबह परिजन अनहोनी की आशंका के बीच रामगंगा नदी के किनारे पहुंचे। नदी के किनारे शिवकुमार का शव पानी में पड़ा मिला। कुछ दूरी पर उसके कपड़े भी मिले हैं। तलाशी में अल्हागंज थाना प्रभारी के नाम से एक तहरीर मिली है। इसमें पत्नी व उसके प्रेमी से जान का खतरा बताया गया।
मृतक के मामा कमलेश कुमार ने बताया कि शिवकुमार की शादी हरदोई के थाना मझिला के गांव शाहबाद निवासी रोशनी के साथ तीन साल पहले हुई थी। रोशनी किसी से फोन पर बात करती थी। आठ दिन पहले फोन पर बात करने को लेकर रोशनी और शिवकुमार में विवाद हुआ था। इसके बाद नाराज होकर रोशनी अपने घर चली गई थी। आरोप है कि रोशनी उसे दहेज के मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी। कमलेश कुमार ने बताया कि रोशनी के प्रेमी ने भी शिवकुमार को जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शिवकुमार व उसकी पत्नी में आपसी विवाद था। पत्नी किसी से बात करती थी। शिवकुमार बात करने से मना करता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी। -मस्सा सिंह, सीओ जलालाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें