फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
भावलखेड़ा के जंगल में फंदे पर लटके मिले शव की सूचना पर पहुंच जांच करती पुलिस। स्रोत: जागरुक पाठ - फोटो : samvad
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। आटा बुजुर्ग गांव के रहने वाले 35 वर्षीय नन्हे बाबू की बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक शराब के नशे में पत्नी से झगड़े के बाद फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन




पातीराम ने बताया कि बड़े भाई नन्हे बाबू मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह शराब पीने के आदी थे। शराब पीने से मना करने पर उनका पत्नी कामिनी से विवाद होता था। बृहस्पतिवार रात वह शराब पीकर घर आए। किसी बात से नाराज होकर बच्चों के साथ मारपीट करने लगे।
जब उनकी पत्नी कामिनी ने उन्हें टोका तो उनके साथ भी मारपीट की। परिवार के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव करा दिया। इसके बाद नन्हेबाबू कमरे में चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जब काफी देर दरवाजा नहीं खुला तब भाई को आवाज दी गई। दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

इसके बाद जब खिड़की से अंदर झांका तो देखा शव फंदे से लटका हुआ था। तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो: 49

भावलखेड़ा के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
रोजा। भावलखेड़ा क्षेत्र के जंगल में शुक्रवार शाम एक युवक का पेड़ से शव लटका मिला। इसके बाद फील्ड यूनिट के साथ पहुंचे रोजा थाना प्रभारी निरीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक, प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है।
शुक्रवार दिन में करीब साढ़े तीन बजे रोजा थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार को सूचना मिली कि ग्राम भावलखेड़ा के बाहर जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। इसके बाद थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर गए। शव को पेड़ से नीचे उतारा गया।
ग्रामीणों के जरिए पुलिस को पता चला कि युवक का नाम प्रमोद है। वह सिंधौली के गांव अलवलमपुर (श्यामपुर) का निवासी है। साले की मौत की सूचना पर पहुंचा बहनोई विमल शव को देख बिलख पड़ा। विमल ने बताया कि प्रमोद परिवार के साथ नोएडा में रहकर मेहनत-मजदूरी कर गुजरबसर कर रहा था।
प्रमोद बृहस्पतिवार को घर आने के लिए नोएडा से चला। मोबाइल वहीं छोड़ आया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया युवक के आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। अभी कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच की जा रही है।

किशोरी ने फंदे पर लटक कर जान देने की कोशिश की
तिलहर। एक मोहल्ले की किशोरी ने शुक्रवार की शाम किसी बात से आहत होकर घर में फंदे से लटक कर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसी वक्त किशोरी के कमरे में पहुंचे घरवालों ने उसे फंदे से लटका देख आननफानन नीचे उतार लिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद किशोरी की हालत गंभीर देख उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इससे पहले, सीएचसी के डॉक्टर ने घटना की पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें