फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डीसीएम से दुर्गंध आने पर लगा दी आग

विज्ञापन
कलान मे ंडीसीएम वाहन काे जेसीबी व क्रेन से हटवाती पुलिस। स्रोत: वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
कलान/ शाहजहांपुर। बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर बृहस्पतिवार तड़के दुर्गंध आने पर अराजक तत्वों ने डीसीएम वाहन के चालक-परिचालक को पीट दिया। फिर पथराव करते हुए डीसीएम के टायरों में आग लगा दी। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। डीसीएम में भैंसों के सींग भरे मिले हैं।
विज्ञापन

शिवतेरस पर सुबह पटना देवकली मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िये जा रहे थे। तड़के करीब ढाई बजे मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे-43 पर जहांगीराबाद ढाबे के सामने फर्रुखाबाद की तरफ से आ रहा डीसीएम वाहन गुजरा तो भयंकर दुर्गंध आ रही थी। लोगों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
काफी कोशिश के बाद डीसीएम को रोका गया। इस बीच चालक-परिचालक को खींचकर पीट दिया। पुलिस ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। किसी तरह खुद को छुड़ाकर दोनों भाग निकले। डीसीएम में सींग भरे होने पर लोग भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस बीच अराजक तत्वों ने डीसीएम वाहन के चारों टायरों में आग लगा दी। आग लगने से खलबली मच गई। सूचना पर परौर और कलान की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत किया। पुलिस ने वाहन में लगी आग को बुझाया। डीसीएम को किनारे खड़ी कर आवागमन को शुरू कराया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस को तैनात कर दिया गया है।
कांवड़ मार्ग पर जानवर के सींग से भरी डीसीएम आने से लोगों में रोष है। दोपहर बाद एसपी राजेश द्विवेदी, एसपी ग्रामीण भांवरे दीक्षा अरुण ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस अग्निकांड को अंजाम देने वाले अराजक तत्वों की पहचान करा रही है।

डीसीएम में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल
घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो डाले गए हैं, जो वायरल हो रहे हैं। इसमें डीसीएम में तोड़फोड़ करते हुए कुछ लोग नजर आ रहे हैं। अमर उजाला ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
सावन माह को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने रोड मैप तैयार करते हुए चेक पोस्ट बनाए थे। कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए मिर्जापुर थाने से लेकर कलान थाना व पटना देवकली शिव मंदिर तक चार चेक पोस्ट बनाए गए थे। जानवरों के सींग व अवशेष से भरी डीसीएम चेक पोस्ट पार कर कांवड़ियों के रूट पर पहुंचने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

डीसीएम को स्थानीय लोगों के रोकने पर विवाद के बाद चालक भाग गया। तभी किसी ने डीसीएम में आग लगा दी। डीसीएम में भरे भैस के सींग को नष्ट करा दिया है। आगजनी करने वालों की पहचान कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

- राजेश द्विवेदी, एसपी

कलान मे ंडीसीएम वाहन काे जेसीबी व क्रेन से हटवाती पुलिस। स्रोत: वीडियो ग्रेब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें