फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भैंसों से भरी डीसीएम पकड़ी, चालक व व्यापारियों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। नगरिया चौकी पुलिस ने बुधवार शाम गश्त के दौरान भैंसों से भरी डीसीएम को पकड़ा। उसमें ठूंस-ठूंसकर 20 भैंसें और तीन पड़वे भरे हुए थे। पुलिस ने पशुओं का मेडिकल परीक्षण कराया। चालक और दो व्यापारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस ने डीसीएम चालक बरेली के हाफिजगंज के लभेड़ा उर्फ बुलंदनगर के रहने वाले इकबाल, भैंस व्यापारी नवाबगंज के खिदरपुर निवासी नन्हे और हाफिजगंज के मोहल्ला ठाकुर दरबार के रहने वाले इस्लाम से पूछताछ की। तीनों ने बताया कि वे सीतापुर के खैराबाद से भैंसें खरीदकर बरेली ले जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि नगरिया चौकी इंचार्ज की तहरीर पर डीसीएम चालक और दोनों व्यापारियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें