मीरानपुर कटरा थाने पहुंचे मारपीट में घायल हुए लोग। स्रोत: जागरुक पाठक
मीरानपुर कटरा। मुड़िया चक गांव में बृहस्पतिवार सुबह दो बाइक सवार टकरा गए। इसके बाद हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई और लाठी-डंडे चल गए। एक पक्ष के चाचा-भतीजे चोटिल हो गए।
मोहम्मद रजाक के पुत्र फरमान और अहिबरन के बेटे नितेश की बाइकें टकरा गईं थीं। इसके बाद दोनों में हुए विवाद के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष के फरमान और उसके उसके चाचा निसार अहमद को गंभीर चोट लगी। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की और दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सेंगर ने बताया कि मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद