फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से  बाइक सवार की मौत

Fri, 28 Oct 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो खुटार।
विज्ञापन
dead body - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मुरादपुर चौराहे के पास हुआ हादसा, मातम में बदली दिवाली की खुशियां
विज्ञापन

 डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मचा हुआ है। 
गांव गुरघिया के रामनरेश किसी काम से पूरनपुर गए थे। गांव मुरादपुर चौराहे के पास एक डीसीएम चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। जानकारी पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए पीलीभीत ले गए। परिवार के लोगों के अनुसार रामनरेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
रामनरेश की मौत की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया और दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। डीसीएम और चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि इस मामले में अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल
पुवायां। गांव गंगसरा निवासी छेदालाल शुक्रवार को किसी काम से पुवायां आ रहे थे। रास्ते में गांव इनायतपुर मोड़ के  पास एक कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। छेदालाल को पुवायां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें