फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सौतेले पिता पर जताया बेटी के साथ अनहोनी करने का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। आरसी मिशन इलाके के मोहल्ला ताहवरगंज में लोगों का सौतेले पिता पर तीन वर्षीय बेटी के साथ अनहोनी किए जाने का शक है। मोहल्ले वालों के मुताबिक एक माह पूर्व प्रेम विवाह कर दंपती यहां रहने आए थे। आरोप है कि सौतेले पिता ने बच्ची के साथ कुछ गलत कर दिया है। इसके बाद वह पत्नी को अंबाला ले गया। वहां उसे छोड़कर भाग गया। वहीं आरसी मिशन पुलिस जानकारी से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में मोहल्ले के लोगों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती। कांट थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह के मुताबिक महिला की ओर से मारपीट और शादी कर पति के भाग जाने की तहरीर दी गई थी। इसकी जांच की जा रही है। बच्ची के संबंध में घटनास्थल आरसी मिशन क्षेत्र का है। इस आशय से वहीं की पुलिस जांच करेगी। वहीं, आरसी मिशन इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि बच्ची के साथ किसी प्रकार की अनहोनी के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। मामला कांट क्षेत्र से संबंधित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें