मिर्जापुर। कस्बे में धान का बीज खरीदने आए किसान की जेब से 50 हजार रुपये चोरी हो गए। पुलिस ने सीसी कैमरे चेक किए हैं।
परौर थाना क्षेत्र के हैदलपुर निवासी दिनेश सिंह मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे कस्बे के वर्मा बीज भंडार पर धान का बीज खरीदने पहुंचे थे। वह दुकान पर बैठकर अन्य लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उनके कुर्ते की ऊपरी जेब में रखे 50 हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दुकान में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में चोरी की घटना कैद होने की बात सामने आई है। संवाद