फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरमर्द के लिए मां को मार डाला: चैट से सामने आया चौंकाने वाला सच, बेटी और PWD के एई ने की थी महिला की हत्या

Tue, 17 Oct 2023 08:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में करीब ढाई महीने पहले हुई महिला की हत्या में उसकी बेटी और पीडब्ल्यूडी का एई गिरफ्तार किया गया है। अवैध संबंधों के विरोध पर दोनों ने ढाई महीने पहले वारदात को अंजाम दिया था। महिला की बेटी राकेश कुमार के घर खाना बनाने जाती थी। दोनों में संबंध हो गए थे। पता चलने पर मां ने आपत्ति की थी। इसलिए उन्हें रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने योजना बनाई। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के डीएम कंपाउंड के एक मकान में करीब ढाई महीने पहले हुई महिला की हत्या में पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता (एई) राकेश कुमार को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके महिला की बेटी से अवैध संबंध थे। इसका विरोध करने पर ही महिला को रास्ते से हटाया गया। बेटी को भी साथ में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


महिला का शव 28 जुलाई को कमरे में पड़ा मिला था। सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार किया गया था। चेहरे व हाथ पर तेजाब से जलाने के निशान भी मिले थे। इस मामले में महिला के बेटे की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। 

विवेचना के दौरान महिला की बेटी के शक के दायरे में आने पर पुलिस ने सर्विलांस के जरिये भी पड़ताल की। तब हापुड़ के थाना बाबूगंढ़ के गांव सिकंदरपुर काकोड़ी के रहने वाले एई राकेश कुमार का नाम सामने आया।
विज्ञापन


एसपी सिटी सुनील जायसवाल ने बताया कि महिला की बेटी राकेश कुमार के घर खाना बनाने जाती थी। दोनों में संबंध हो गए थे। पता चलने पर मां ने आपत्ति की थी। इसलिए उन्हें रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने योजना बनाई। इसके मुताबिक महिला जब कमरे में सोने गई तभी बेटी के बताने पर आए राकेश ने कमरे में जाकर उनकी हत्या कर दी।

दोनों के बीच व्हाट्सएप चैटिंग और रास्ते के सीसीटीवी फुटेज जुटाने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

 

हत्या के बाद सुबह इलाज के बहाने डॉक्टर के पास लेकर गया था राकेश
सहायक अभियंता राकेश कुमार करीब एक साल से यहां अकेला रह रहा था। उसकी पत्नी व दो बच्चे हैं, जिन्होंने उसके खिलाफ थाने में तहरीर दे रखी है कि राकेश दूसरी महिलाओं के फेर में उन्हें अपने पास नहीं रख रहा। 

 
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सदर रविंद्र सिंह ने बताया कि रात में घटना को अंजाम देने के बाद सुबह राकेश महिला के घर पहुंचा और शरीर गर्म होने की बात कहकर अपनी कार से डॉक्टर के पास भी लेकर गया था। मामले में उससे पूछताछ भी की गई लेकिन वह हर बार बरगलाता रहा। महिला की बेटी और राकेश के बयानों में भिन्नता होने पर उनकी मोबाइल की चैट सामने रखकर पूछताछ की गई तो सारी स्थिति सामने आ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें