फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: काले बादल छाए, तेज हवा के साथ आज बारिश होने की संभावना

विज्ञापन
रविवार को हुई बारिश के बीच निकलते लोग। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिनभर बादल छाए रहे और बारिश हुई। इससे उमस और गर्मी से राहत मिली। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक वायुदाब नौ मिलीबार गिरा हुआ है। अगले 24 घंटों में तेज बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को 2.2 मिमी बारिश हुई। अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब नौ मिलीबार गिरा हुआ है। उत्तर और पूर्वी हवा चल रही है। आर्द्रता 92 प्रतिशत है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। अगले 24 घंटे में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें